बरसात का वो शाम था जब दिल्ली की सड़कें भीगकर चमक रही थीं।
रिया ने अपना काला छाता बंद किया और कैंपस के बाहर वाली छोटी-सी कॉफी शॉप की ओर बढ़ी।
उसके बाल अभी भी थोड़े गीले थे, और सफेद कुर्ते पर बारिश की बूँदों के निशान साफ दिख रहे थे।
वो अंदर घुसी तो देखा कि उसकी फेवरेट विंडो वाली सीट किसी और ने ले ली है।
वो लड़का था — नीली टी-शर्ट में, कान में एक ईयरफोन, और सामने रखी कॉफी से उठती भाप को बड़े ध्यान से देख रहा था जैसे वो दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण चीज़ हो।
रिया ने हल्का सा "excuse me" कहा।
लड़के ने कान से ईयरफोन निकाला, मुस्कुराया और बोला,
"सॉरी, ये सीट किसी की नहीं है ना?"
"नहीं, बस... ये मेरी आदत वाली सीट है।" रिया ने थोड़ा शर्माते हुए कहा।
"तो फिर आप बैठ जाइए," उसने अपनी कॉफी उठाई और कुर्सी थोड़ी खिसकाई।
"मैं भी तो वैसे ही बैठा हूँ... जगह बहुत है।"
रिया बैठ गई। थोड़ी देर तक दोनों चुप।
सिर्फ़ बारिश की आवाज़, कॉफी मशीन की सिसकारी, और बाहर गुजरते ऑटो की हॉर्न।
फिर लड़के ने अचानक पूछा,
"आपको बारिश पसंद है?"
रिया ने हैरानी से देखा।
"हाँ... बहुत। आप?"
"मुझे बारिश में भीगना पसंद है, पर छाता लेकर भीगना नहीं।" वो हँसा।
"जैसे आज... मैं बेवजह भीग गया।"
रिया भी हँस पड़ी।
"क्यों?"
"क्योंकि मैंने सोचा था कि अगर मैं छाता खोलूँगा तो शायद आज का वो पल मिस कर दूँगा... जो मुझे मिलने वाला था।"
रिया का दिल एक पल को रुक-सा गया।
"कौन सा पल?"
लड़के ने कॉफी का एक घूँट लिया, फिर धीरे से बोला,
"वो पल जब कोई अनजान इंसान अचानक आपकी आदत वाली सीट के लिए 'excuse me' कहकर आपकी जिंदगी में एंट्री ले ले।"
रिया ने नज़रें झुका लीं। गाल गरम हो रहे थे।
"आपका नाम?" उसने पूछा, बिना नज़रें उठाए।
"आरव।"
"और आप?"
"रिया।"
बारिश थोड़ी और तेज़ हो गई।
खिड़की पर पानी की बूँदें दौड़ रही थीं।
दोनों ने एक साथ बाहर देखा।
"पता है," आरव ने धीरे से कहा, "बारिश के बाद की कॉफी सबसे अच्छी लगती है।"
रिया मुस्कुराई।
"और बारिश के बाद की बातचीत?"
आरव ने उसकी आँखों में देखा।
"वो तो आज पहली बार पता चली है... कि वो सबसे अच्छी होती है।"
बारिश धीरे-धीरे थम गई।
लेकिन उस छोटी-सी कॉफी शॉप में कुछ नया शुरू हो चुका था।
एक ऐसी कहानी, जो अभी सिर्फ़ शुरुआत में थी।
और शायद, बहुत लंबी चलने वाली थी।
अगर आप Loan, Credit Card या EMI लेने की सोच रहे हैं, तो आपने CIBIL Score का नाम जरूर सुना होगा। लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि CIBIL Score क्या होता है, कितना होना चाहिए और CIBIL Score जल्दी कैसे बढ़ाएं। इस आर्टिकल में आपको CIBIL Score से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में मिलेगी। 🔍 CIBIL Score क्या होता है? CIBIL Score एक 3 digit number (300–900) होता है, जो यह बताता है कि आप loan या credit card का payment कितना सही करते हैं। 👉 जितना ज्यादा CIBIL Score, उतना आसानी से Loan Approval। ✅ अच्छा CIBIL Score कितना होना चाहिए? CIBIL Score मतलब 750 – 900 बहुत अच्छा (Loan आसानी से मिलेगा) 650 – 749 ठीक-ठाक 550 – 649 Risky 300 – 549 Loan Reject। 👉 750+ Score वालों को कम interest rate पर loan मिलता है। 📉 CIBIL Score खराब क्यों होता है? CIBIL Score खराब होने के main कारण: EMI या Credit Card bill late देना Minimum due भी समय पर न भरना बार-बार loan apply करना Credit limit का 80–90% इस्तेमाल Default या Settlement 🚀 CIBIL Score जल्दी कैसे बढ़ाएं? (Pro Tips) 1️⃣ EMI और Credit Card Bill टाइम पर भर...
Comments
Post a Comment